West Bengal New CM LIVE: शुभेंदु ने बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश किया, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण


पश्चिम बंगाल की कमान अब ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के हाथ रहेगी. वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे. गुरुवार को बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम का पर्यवेक्षक के तौर पर गए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया. इसके बाद शनिवार को ग्राउंड आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई जााएगी. उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

अपने नाम का सीएम पद के लिए ऐलान के बाद शुभेंदु अधिकारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया. परेड ग्राउंड के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है, शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के सीनियर नेता शामिल होंगे.

 हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने टीएमसी के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “…23 जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है. सूपड़ा साफ हो चुका है. मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है, लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है.”

उन्होंने आगे कहा , “जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्ट के समय से यहां पर बनाया जाता था ममता बनर्जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया. वहां की मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी सैकड़ों उदाहरण हिंसा के उसके बीच में भाजपा और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने हमें जो प्रचंड विजय दी है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं. पार्टी की ओर से ये भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं पार्टी की तरफ से यह भी कहना चाहता हूं कि बंगाल के लोगों ने हमसे जो उम्मीदें रखी हैं, जिसके आधार पर उन्होंने हमें यह जनादेश दिया है, हम उस भरोसे को पूरी तरह से बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *