अबू धाबी में कार पर आकर गिरी मिसाइल, 1 फिलीस्तीनी की मौत, अलर्ट जारी


UAE की राजधानी अबू धाबी के अल बहया इलाके में एक सिविलियन व्हीकल पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक एक फिलिस्तीनी नागरिक था. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके इसकी पुष्टि की है.

मिसाइल को इंटरसेप्ट करने के बावजूद हुआ हादसा

अरेबियन बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ईरान से लॉन्च की गई मिसाइल या ड्रोन अटैक्स का नतीजा है. UAE की एयर डिफेंस ने ज्यादातर मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया, लेकिन इंटरसेप्शन के दौरान गिरे डेब्री (टुकड़े) ने सिविलियन व्हीकल को हिट किया. इससे वाहन पूरी तरह तबाह हो गया और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. कोई और घायल होने की खबर नहीं है.

अबू धाबी अथॉरिटी ने कहा, ‘अबू धाबी अथॉरिटी ने अल बहया इलाके में एक सिविलियन व्हीकल पर मिसाइल गिरने की घटना पर रिस्पॉन्स दिया है, जिसमें फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हुई है.’ उन्होंने लोगों से अपील की कि सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से जानकारी लें और अफवाहें न फैलाएं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *