अमेरिका के शिकागो में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मिनी वैन, 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत


अमेरिका में शिकागो के पास एक सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए. इसकी पुष्टि सोमवार (18 मई ) को अधिकारियों ने की. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शनिवार देर रात (अमेरिकी समयानुसार) इंडियाना के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट के पास इंटरस्टेट 65 राजमार्ग पर हुई.

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Rate: ट्रंप ने दिया ऐसा अल्टीमेटम कि भरभराकर गिरा सोना, जानें आपके शहर में कितना है आज गोल्ड रेट?

गंभीर चोट लगने की वजह से हुई गडुसु की मौत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृत छात्रा की पहचान नव्या गडुसु के रूप में हुई है. लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने पुष्टि की है कि रविवार  को रात 12:16 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की वजह से गडुसु की मौत हो गई. शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रा की मृत्यु पर दुख जताया और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ लगातार संपर्क में है.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडुसु के निधन से हम बेहद दुखी हैं. इस कठिन समय में हम उनके परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है. हम उन मित्रों और समुदाय के सदस्यों के भी संपर्क में हैं जो दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सहायता कर रहे हैं.

इंडियाना स्टेट पुलिस ने बताई हादसे की वजह

इंडियाना स्टेट पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11:15 बजे हुई. जांचकर्ताओं ने बताया कि सात वयस्कों को ले जा रही एक लाल मिनीवैन लगभग 10 से 15 मील प्रति घंटे की बहुत धीमी गति से एक अन्य वाहन के पीछे चल रही थी, जिसमें कथित तौर पर कुछ तकनीकी खराबी थी.

पुलिस ने बताया कि पीछे से आ रही एक अन्य कार का चालक मिनीवैन की धीमी गति को समझ नहीं पाया और टक्कर से बचने के प्रयास में उसने बाईं ओर मुड़ने की कोशिश की. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि वाहन ने मिनी वैन के बाएं हिस्से में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वैन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तकनीकी खराबी से ग्रस्त वह वाहन, जिसका मिनीवैन पीछा कर रही थी, टक्कर में शामिल नहीं था. जांच के दौरान जारी की गई अतिरिक्त जानकारी से पता चला कि मिनीवैन में केवल दो आगे की सीटें लगी हुई थीं. दुर्घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच इंडियाना स्टेट पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें- Crude Oil: दो हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंचा क्रूड ऑयल, क्या अभी और बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *