ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पिछली जांच की तुलना में वजन बढ़ा, पर डॉक्टरों ने स्वस्थ करार दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा के विषय बने रहते हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रपति ट्रंप के नई स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट ने एक बार फिर से नई चर्चा छेड़ दी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप का बॉडी मास इंडेक्स यानी BMI मोटापे की सीमा के करीब पहुंच गया है. हालांकि, उनकी डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ करार दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति इस वक्त पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए समझौते पर बातचीत करने में काफी ज्यादा व्यस्थ चल रहे हैं. इस बीच उनके नई स्वास्थ्य जांच की खबर ने नई चर्चा छेड़ दी थी. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की चिकित्सक डॉ. सीन बार्बाबेला ने शुक्रवार (29 मई, 2026) की देर रात में जारी की गई रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रपति पूरी तरह से स्वस्थ है और कमांडर इन चीफ के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह से फिट हैं.

22 डॉक्टरों की टीम ने किए कौन-कौन से जांच?

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिपोर्ट मंगलवार (26 मई, 2026) को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुई उनकी चिकित्सा जांच के बाद निकाला गया. डॉ. सीन बार्बाबेला ने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप की सीटी स्कैन और दिल संबंधी अन्य इमेजिंग जांच की गई. इसके अलावा, कैंसर की स्क्रीनिंग और 22 विशेषज्ञों की टीम की ओर से अन्य प्रीवेंटिव जांच भी किए गए. 

पिछली जांच के बाद ट्रंप के वजन में 6 किलो का इजाफा

79 वर्षीय ट्रंप की तीन घंटे तक चली जांच के बाद मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि सब कुछ पूरी तरह से सही पाया गया. राष्ट्रपति का वजन 238 पाउंड यानी 108 किलोग्राम दर्ज किया गया, जो अप्रैल 2025 में हुई उनकी मेडिकल जांच की तुलना में 14 पाउंड (6 किलो) ज्यादा है. इसके अलावा, 6.3 फीट (1.9 मीटर) लंबे ट्रंप का BMI 29.7 है, जो चिकित्सीय मानको के अनुसार 30 का BMI मोटापे की श्रेणी में आता है. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें खाने-पीने, शारीरिक गतिविधि और वजन कम करने के संबंध में सलाह दी है.

ट्रंप के हाथों पर नीले निशानों के बारे में रिपोर्ट में कहा गया?

रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप के हाथों पर दिखाई देने वाले नीले निशानों का भी जिक्र किया गया है. इसे बार-बार हाथ मिलाने से होने वाली मामूली सॉफ्ट टिशू की जलन बताया गया है. यह भी कहा गया कि यह एस्पिरिन थेरेपी का एक आम और कोई हानि न पहुंचाने वाला प्रभाव है. इसलिए ट्रंप को दी गई सिफारिशों में लो-डोज वाली एस्पिरिन लेने की सलाह भी शामिल थी. 

यह भी पढे़ंः ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैर रही बारूदी सुरंगें…’, US-ईरान की वार्ता के बीच ओमान ने दी बड़ी चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *