ईरान ने मार गिराया अमेरिका का फाइटर जेट? दावे पर US आर्मी का आया जवाब, बोले – यह पूरी तरह…


यूएस ईरान के बीच एक तरफ शांति समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, तो दूसरी ओर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर भी हैं. ईरान ने दावा किया कि उसकी सेना ने अमेरिका के एक फाइटर जेट को बुशहर शहर के पास मार गिराया है. ईरान के सरकारी टीवी पर किए गए दावे पर यूएस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह से गलत बताया.

सेंटकॉम ने खारिज किया दावा

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ईरान के दावे को खारिज कर दिया. सेंटकॉम ने एक्स पर’फैक्ट चेक’के नाम से किए गए पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के सरकारी टीवी में दावा किया गया है कि ईरानी सेना ने यूएस का एक फाइटर जेट बुशहर शहर के पास मार गिराया है. यह पूरी तरह गलत है. सेंटकॉम ने आगे लिखा, कोई भी अमेरिकी विमान नहीं गिराया गया. अमेरिका के सभी एयर एसेट पूरी तरह से सुरक्षित हैं.’

ईरान का क्या दावा?

ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार (28 मई) को एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि दक्षिणी ईरान के बुशहर के पास उसने एयर डिफेंस सिस्टम ने बुशहर इलाके में फाइटर जेट को मार गिराया. रिपोर्ट में कहा गया कि यह घटना तटीय प्रांत के पास हुई.

यह भी पढे़ं –  वाशिंगटन वार्ता से पहले बेरूत के बाहरी इलाके में इजरायली वायुसेना की बड़ी एयर स्ट्राइक, सीजफायर के बाद से सबसे बड़ा हमला

ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी ने कहा, बुशहर के जाम इलाके में एक यूएस विमान को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने कहा, ‘आज रात जो घटना हुई, वह एक दुश्मन विमान को गिराने से जुड़ी थी. अब शहर में स्थिति सामान्य है.’

उधर, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का ड्रॉफ्ट तैयार होने की खबर है. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान के वार्ताकारों ने सीजफायर को 60 दिन के लिए बढ़ाने और परमाणु वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई है, अस्थायी समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा तनाव? नेतन्याहू ने दिए 70% गाजा पर आर्मी को कंट्रोल का आदेश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *