ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- ‘आने वाले हफ्तों में…’


भारत-यूएस वार्षिक लीडरशिप समिट में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए. समिट में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्ते या महीने में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील फाइनल हो सकता है. वहीं, उन्होंने जानकारी दी कि अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

‘जल्द फाइनल होगी ट्रेड डील’- सर्जियो गोर

समिट में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, ‘आप सभी जिन्होंने पूछा है कि इतना समय क्यों लग रहा है, व्यापार डील पर ये बातचीत शुरू हुए डेढ़ साल हो गया है. इसे सही नजरिए से देखें तो यूरोपीय संघ को लगभग 19 साल लगे. इसलिए हमें भरोसा है कि अगले कुछ हफ्तों में या अगले कुछ महीनों में यह ट्रेड डील फाइनल हो जाएगी. इससे हमारे दोनों पक्षों को स्थिरता और मौका मिलेगा.’

उन्होंने आगे कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की, इसमें हाइपरस्केल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी शामिल है. इस महीने की शुरुआत में, गूगल ने एआई रिसर्च, डेवलपमेंट में मदद के लिए 15 बिलियन डॉलर के एआई हब की घोषणा की.

‘प्रेसिडेंट ट्रस्ट इनिशिएटिव पर कर रहे काम’

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हम भारत के साथ प्रेसिडेंट ट्रस्ट इनिशिएटिव पर काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारतीय एंटरप्रेन्योर की जाइंट टीमें भारत-अमेरिका साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम और अमेरिका-भारत साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंडोमेंट फंड के हमारे लगातार समर्थन के जरिए उभरते टेक फील्ड्स में स्टार्टअप्स बना रही हैं.

‘भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार’, इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

मार्को रुबियो- पीएम मोदी की होगी मुलाकात

अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भारत के दौरे पर आने वाले हैं. अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया कि विदेश सचिव यहां पर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे. 

सर्जियो गोर ने कहा, जब ये लोग भारत आते हैं तो हम सिर्फ मीटिंग नहीं करते. उन मीटिंग में हम जरूरी बातें उठाते हैं, इसलिए विदेश सचिव इस हफ्ते प्रधानमंत्री से मिलेंगे. उनकी लिस्ट में सिर्फ नमस्ते ही नहीं, बल्कि अलग-अलग सवाल, अलग-अलग चीजें हैं जो इस संबंध को आगे बढ़ाती हैं, जिसमें इस कमरे में आप में से कुछ लोग भी शामिल हैं जो अपनी प्राथमिकता को आगे बढ़ाना चाहते हैं.’

खतरे में शांति वार्ता! तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *