‘कान खोलकर सुन ले पाकिस्तान…’, आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर शिवराज सिंह चौहान की दो टूक


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान और अमेरिका को कड़ा जवाब देते हुए साफ कहा कि भारत किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता अब रद्द हो चुका है और सिंधु नदी का पानी भारतीय किसानों के लिए उपयोग किया जाएगा. यह बयान पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के अमेरिका में दिए गए उस बयान के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने सिंधु समझौते को लेकर भारत को धमकी दी थी.

भारत धमकियों से डरने वाला नहीं: शिवराज 

दिल्ली में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान शिवराज ने कहा-“पड़ोसी अमेरिका से परमाणु हथियार की गीदड़ भभकी दे रहे हैं, लेकिन भारत इससे डरने वाला नहीं है. पूरी दुनिया सुन ले, सिंधु समझौता रद्द हो गया है, हमारा पानी हमारे किसानों के काम आएगा, यह तय फैसला है.” उन्होंने बताया कि समझौता और टैरिफ को लेकर पूरे देश में चिंता थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि किसान हितों से कोई समझौता नहीं होगा.

पीएम मोदी ने कर दिया क्लीयर: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि किसानों का हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे इसके लिए कोई भी व्यक्तिगत नुकसान क्यों न उठाना पड़े. उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

क्या कहा था आसिम मुनीर ने?
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी. अमेरिका के टैम्पा में आयोजित एक डिनर के दौरान उन्होंने कहा- “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं. अगर हमें लगा कि हम डूब रहे हैं, तो आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे.” यह बयान उन्होंने भारत के साथ चार दिनों के संघर्ष के बाद और दो महीनों में अपनी दूसरी अमेरिकी यात्रा के दौरान दिया.

मुनी ने सिंधु नदी को लेकर क्या कहा था?

मुनीर ने सिंधु नदी के नियंत्रण को लेकर भी भारत पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा- “हम भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा, तो हम इसे दस मिसाइलों से नष्ट कर देंगे. सिंधु नदी किसी भारतीय परिवार की जागीर नहीं है. हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *