कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता


साउथ कोरिया के सांसदों ने जासूसी एजेंसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए खुलासा किया है कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन सकते हैं. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि किम जोंग उन अपनी बेटी को देश की चौथी पीढ़ी की नेता के रूप में स्थापित करना चाहते हैं.

साउथ कोरिया के सांसद ली सियोंग-क्वेन ने खुफिया एजेंसी (एनआईएस) की एक गुप्त बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पहले एनआईएस किम जू ऐ को उत्तराधिकारी के रूप में सिर्फ पेश करने की बात करती थी लेकिन आज यह कहा जा रहा है कि उन्हें आंतरिक रूप से उत्तराधिकारी नियुक्त किया जा रहा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एनआईएस इस बात पर कड़ी नज़र रखेगा कि किम जू ऐ बुधवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक में शामिल होती हैं या नहीं और उन्हें उस कार्यक्रम में किस तरह पेश किया जाता है, जिसमें उन्हें दिए जाने वाले संभावित पदनाम भी शामिल है.

कौन हैं किम जू ऐ?
किम जू ऐ के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, हालांकि इनकी उम्र अभी 13 साल बताई जा रही है. दुनिया को उनके बारे में 2013 में पता चला जब अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग का विवादास्पद दौरा किया था. बाद में उन्होंने द गार्जियन को बताया, “मैंने उनकी बच्ची जू ऐ को गोद में लिया और (किम की पत्नी) से भी बात की.” विशेषज्ञों का मानना ​​है कि किम जोंग उन के 3 बच्चे हैं और जू ऐ उनमें से बीच की है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

किशोरी जू ऐ पहली बार 2022 में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के दौरान सार्वजनिक रूप से दिखीं. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, तब से उन्हें अपने पिता के साथ कई सरकारी कार्यक्रमों में देखा गया है. जनवरी में किम जू ऐ को अपने पिता के साथ एक बड़े कैलिबर वाले मल्टीपल रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली के परीक्षण प्रक्षेपण के दौरान देखा गया था.

माना जाता है कि सितंबर में उन्होंने पहली विदेश यात्रा की थी, जब उन्होंने किम जोंग उन के साथ बख्तरबंद ट्रेन से बीजिंग की यात्रा की, ताकि शी जिनपिंग की सैन्य परेड में शामिल हो सकें. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किम जू ऐ को ऐसे डिज़ाइनर कपड़ों में देखा गया है जो नॉर्थ कोरिया के अधिकांश लोगों की पहुंच से बाहर है.

ये भी पढ़ें

करूर हादसे के बाद TVK चीफ विजय की रैली में फिर घटी दुर्घटना, दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *