- सऊदी अरब के रास तनुरा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 मरे।
- यह हेलीकॉप्टर अरामको का था, सभी मृतक सऊदी नागरिक।
- ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
- यह घटना तेल लोडिंग शुरू होने के तुरंत बाद हुई।
सऊदी अरब के रास तनुरा इलाके में रविवार (28 जून, 2026) को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब के प्रमुख पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी अरामको का था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इस दुर्घटना को लेकर सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है और हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति दुख जताया है. इसके साथ ही, मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को इस भीषण हादसे की जांच के लिए भेजा गया है.
ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे में मरने वालों के प्रति जताई संवेदना
सऊदी अरब की सरकारी मीडिया सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, यह भीषण हेलीकॉप्टर हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार (28 जून, 2026) की सुबह करीब 6 बजे हुआ और हादसे में जिन 14 लोगों की मौत हुई है, वो सभी सऊदी नागरिक थे. हालांकि, अभी तक इस हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले की जांच जारी है.
वहीं, सऊदी के ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है. मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की.
صرح مصدر مسؤول في وزارة الطاقة أنه في يوم الأحد سقطت طائرة مروحية تابعة لشركة أرامكو السعودية برأس تنورة، وقد نتج عن الحادث استشهاد جميع ركابها، وعددهم (14) وجميعهم من المواطنين السعوديين رحمهم الله.
الله يرحمهم ويغفرلهم ويتقبلهم مع الشهداء . pic.twitter.com/rHIqOqigCA
— عبدالرحمن الروقي 🇸🇦 (@Alotaibi_2030_) June 28, 2026
पिछले चार महीने से बंद था ऑयल टर्मिनल
Reuters: Helicopter belonging to Saudi oil giant Aramco, crashed on Sunday in Ras Tanura on Saudi Arabia’s eastern coast west of the Strait of Hormuz, killing 14 nationals#SaudiArabia #SaudiAramco #BreakingNews #HelicopterCrash #RasTanura #StraitOfHormuz #Aviation #NewsAlert pic.twitter.com/DxHTtsigXt
— VIRAL VOLT (@ViralVolT1) June 28, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक, यह भीषण हेलीकॉप्टर हादसा तब घटित हुआ है जब सऊदी अरामको ने शुक्रवार (25 जून, 2026) से ही रास तनुरा स्थित अपने ऑयल टर्मिनल से कच्चे तेल की लोडिंग फिर से शुरू की थी. यह गतिविधि पिछले करीब चार महीने तक पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और संघर्ष के कारण बंद थी, जिसे युद्ध के दोनों पक्षों के बीच प्राथमिक शांति समझौते पर साइन होने के बाद हाल ही में फिर से बहाल किया गया था.
यह भी पढ़ेंः ‘दूसरों पर उंगली न उठाए पाक, गिरेबान में झांके’, कराची हमले के आरोप पर भारत का इस्लामाबाद को करारा जवाब