France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत


उत्तर-पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर रविवार (28 जून 2026) को में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा एक पिलाटस पीसी-6 टर्बो पोर्टर विमान के क्रैश होने से हुआ. यह विमान एक पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल से जुड़ा था और पैराशूट जंपिंग ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे में विमान के पायलट समेत सभी 10 यात्री मारे गए. मृतकों में पांच छात्र और पांच इंस्ट्रक्टर शामिल थे. यानी विमान में मौजूद कोई भी व्यक्ति इस हादसे में बच नहीं सका.

बताया जा रहा है कि विमान उड़ान के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. ब्रूनो रिटेलेउ के नेतृत्व में फ्रांस का गृह मंत्रालय भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है. गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं ताकि हालात का जायजा लिया जा सके.

ये भी पढ़ें: PM Modi In Seychelles: PM मोदी का सेशल्स की नेशनल असेंबली में संबोधन, कहा- ‘ग्रीन हाइड्रोजन में बढ़ा रहे सहयोग’

हादसे की असली वजह सामने नहीं आई

फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ। ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी डेटा की जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह साफ हो पाएगी यह हादसा फ्रांस के हालिया सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है. इसके अलावा सऊदी अरब के रास तनूरा इलाके में रविवार (28 जून, 2026) को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. 

ये भी पढ़ें:  PM Modi Award: PM मोदी को मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, सेशेल्स ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *