‘जो लोग गाय को खाते हैं, क्या वे सूअर का…’, CM योगी के इस बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल


Women Reservation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को देश की आधी आबादी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दुनिया के कोई भी देश हो, चाहे वो गाय का माने या न माने, लेकिन दूध गाय का पीता होगा. जो लोग गाय को खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं?

उन्होंने कहा कि दूध तो सभी गाय का पीते हैं, कोई बच्चा होगा तो मां का ही दूध पीएगा. ये प्रकृति से प्रदत्त दैवीय उपहार है. समुद्र मंथन से निकले हुए वे रत्न हैं, जो हमें मातृशक्ति के संबोधन के साथ जोड़ता है और भारत की ऋषि परंपरा ने उसे उसी रूप में आगे बढ़ाया. इसलिए नारी गरिमा को, उसकी महत्ता को हर स्तर पर सम्मान देते हुए उसको आगे बढ़ाने का काम किया.

डबल इंजन सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्धः CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में महिलाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा गृहस्थी से लेकर अंतरिक्ष की यात्रा तक, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन से सशक्तीकरण तक नारी शक्ति आज प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है और डबल इंजन की सरकार आधी आबादी की सुरक्षा व सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी.

विपक्ष पर मुख्यमंत्री योगी का तीखा प्रहार

उन्होंने कहा कि भारत ने जब 100 साल के बाद अपना संसद भवन बनाया, तब उस संसद भवन में सबसे पहला कोई अधिनियम पारित हुआ तो वो था नारी शक्ति वंदन अधिनियम. इस कानून के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले, लेकिन महिलाओं को समय पर इसका लाभ मिले उसके लिए जब प्रधानमंत्री जी ने पहल की, तब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल इसे भटका रहे थे. बिल को पारित नहीं होने देना चाहते थे और इसके लिए कुछ न कुछ बहानेबाजी को आधार बना रहे थे.

कांग्रेस को पसंद नहीं कि महिलाओं को अधिकार मिले- योगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों का इतिहास ही नारी विरोधी रहा है. इनके कारनामे नारी विरोधी रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के इतिहास को कौन नहीं जानता है. नारी को उसका अधिकार मिले, वंचितों-दलितों को उसका अधिकार मिले, पिछड़े वर्गों को उसका अधिकार तो वे जरूर उसमें बाधा खड़ी करेगी.

सपा घोषित रूप से महिला विरोधी है- योगी

सपा को लेकर सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो घोषित रूप से नारी विरोधी है. उनके लिए तो जगह-जगह नारा गुंजता था- ‘देख सपाई, बिटिया घबराई.’ 2017 से पहले मध्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्या हालत थी? बड़े परिवार, हर परिवार ने या तो स्कूल भेजना बंद कर दिया, या फिर कहीं दूर उत्तर प्रदेश के बाहर अपने रिश्तेदारों के यहां बेटी को भेजकर पढ़ाते थे.

यह भी पढ़ेंः West Bengal Elections 2026: ‘महिला आरक्षण से SIR तक… ‘,किस करवट बैठेगा ऊंट, चुनावी सभाओं में छाए रहे ये बड़े मुद्दे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *