ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात?


US India Trade Talks: भारत और अमेरिका के बीच दो मुख्य वार्ताकार सोमवार से चार दिवसीय चर्चा करेंगे. दोनों देशों के बीच होने वाली ट्रेड डील के समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा. अमेरिका डेलीगेशन का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे. वहीं भारत से दर्पण जैन वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं, वह इस चर्चा में मुख्य वार्ताकार होंगे. यह वार्ता 1 से 4 जून के बीच चलेगी. 

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि दोनों पक्ष समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापक बीटीए के तहत कई क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे. इनमें मार्केट, गैर टैरिफ उपाय, सीमा शुल्क, बिजेनस फैसिलिटी, इन्वेंस्टमेंट और इकॉनोमिक सिक्योरिटी से जुड़े प्रस्ताव हैं. 

अमेरिका और भारत ने 7 फरवरी को जारी किया था संयुक्त बयान

इससे पहले 7 फरवरी को भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी किया था. इसमें द्विपक्षीय व्यापारिक समझौते या एक अंतिरम व्यापार समझौते के पहले चरण की रूप रेखा या ढांचे को अंतिम रूप दिया गया था. अब दोनों कानूनी रूप से उस सौदे को अंतिम रूप देंगे. इस ढांचे ने दोनों देशओं के बीच व्यापारिक प्रतिबद्धता की पुष्टी की है. 

ये भी पढ़ें: ईरान से डील पर फाइनल बातचीत से पहले ट्रंप की धमकी, कहा- ‘जो हम चाहते हैं और हमें नहीं मिला तो…’

अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत पर जताई सहमति?

उस ढांचे के अनुसार अमेरिका ने भारत में लगने वाले टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई थी. अमेरिका ने इससे पहले रूसी तेल खरीदने के कारण भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दिया था. समझौते के तहत 25 प्रतिशत को घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना था. 

इधर, अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को राष्ट्रपति की तरफ से लगाए गए रेसीप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया था. ये टैरिफ 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट के तहत लगाए गए थे. इसके बाद 24 फरवरी को ट्रंप ने 150 दिनों के लिए सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इन्हीं चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका की एक टीम 1 से 4 जून तक भारत में रहेंगे.

ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *