‘धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा’, होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (4 मई 2026) को कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे फंसे हुए जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहे अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है तो ‘‘धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा.’’

ट्रंप का ‘फॉक्स न्यूज’ को दिया गया बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान ने कुछ जहाजों पर कथित तौर पर हमला किया है, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा शुरू की गई ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजारा जा रहा था.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि ईरान ने कुछ जहाजों पर हमला किया है, जिनमें एक दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल है, जिसे जलडमरूमध्य से गुजारा जा रहा था, जो 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से प्रभावी रूप से बंद है.

दक्षिण कोरिया क्या जंग में होगा शमिल?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ईरान ने प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत जहाजों की आवाजाही के संबंध में कुछ अन्य देशों को टारगेट किया है, जिनमें दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल है. शायद अब दक्षिण कोरिया के लिए इस मिशन में शामिल होने का समय आ गया है.’’

ये भी पढ़ें- 66 प्रतिशत लोग नाखुश… अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा

अमेरिका के पास पूरी दुनिया में सैन्य अड्डे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सात छोटी नौकाओं को निशाना बनाया है और दक्षिण कोरिया से होर्मुज जलडमरूमध्य में इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है. ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे पास पहले से कहीं अधिक उन्नत श्रेणी के हथियार और गोला-बारूद हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बेहतरीन उपकरण हैं. हमारी मौजूदगी पूरी दुनिया में है. हमारे पूरे विश्व में सैन्य अड्डे हैं. ये सभी सैन्य अड्डे साजो सामान से भरे हुए हैं. हम इन सभी चीजों का उपयोग कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर हम करेंगे.’’

ये भी पढ़ें- ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *