नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 


नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया. यहां तुर्किए एयरलाइंस के एक प्लेन के टायर में आग लग गई. पुलिस ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे. 

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. यह घटना सोमवार (11 मई, 2026) की सुबह करीब 6.45 बजे हुई. 

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी ने क्या बताया?

एयरपोर्ट की सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने ANI को फोन पर बताया, ‘तुर्किए एयरलाइंस का प्लेनन TK 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था और लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई. दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.’

ये भी पढ़ें- केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर

अधिकारियों के अनुसार, विमान में कुल 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे. यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे. राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले – ’47 साल से…’

जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण रनवे पर विमान के रुकने से कुछ देर के लिए परिचालन प्रभावित हुआ. हालांकि बाद में हालात सामान्य हो गए.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *