पाकिस्तान ने की स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल की टेस्टिंग, जानें कितना खतरनाक


पाकिस्तान की नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है. सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि मिसाइल गाइड सिस्टम और एडवांस्ड मोबेलिटी से लैस है, जो इसे खतरों से बचने, बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलने और सटीकता के साथ हमला करने में सक्षम बनाती है.

पाकिस्तान ने की स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल की टेस्टिंग

आईएसपीआर ने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित और जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया और लंबी दूरी पर तेज गति के साथ सटीक रूप से अपने लक्ष्य पर हमला किया. इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम है. इससे दुश्मन के खतरे से बचना, बदलती परिस्थितियों में खुद को ढालना और सटीक हमला करना आसान हो जाता है. यह मिसाइल युद्धपोत से छोड़ी जाती है. यह दूर तक मौजूद लक्ष्यों को नष्ट कर सकती है.’

पाक नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने प्रमुख वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ मिसाइल को लॉन्च होते देखा. इस मिसाइल का पिछला परीक्षण पिछले साल नवंबर में किया गया था. आईएसपीआर ने कहा कि यह हथियार प्रणाली समुद्र और जमीनी दोनों लक्ष्यों को बेहद सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है.

पाकिस्तान को सऊदी ने दिया कर्ज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तीन देशों, सऊदी अरब, कतर और तुर्किए, के दौरे पर हैं. पीएम शहबाज के दौरे के बीच सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर की मदद दी है. दरअसल, पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात ने इस महीने के अंत तक तीन अरब डॉलर का कर्ज लौटाने के लिए कहा था. ऐसे में पाकिस्तान ने अब सऊदी अरब से मदद मांगी है, ताकि वह यूएई से लिया कर्ज लौटा सके.

पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि पाकिस्तान को सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर मिले हैं. सेंट्रल बैंक ने कहा कि राशि 15 अप्रैल 2026 की वैल्यू डेट में मिली थी.यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हुआ है, जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मिडिल ईस्ट में शांति को बढ़ावा देने और डिप्लोमैटिक कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए सऊदी अरब गए हैं.

ये भी पढ़ें : सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसिम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *