पूर्वी एशियाई देश सेशेल्स पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’


भारत के प्रधानमंद्री नरेंद्र मोदी पूर्वी एशियाई देश सेशेल्स के विक्टोरिया पहुंचे हैं. पीएम मोदी का यह विदेश दौरा 27 से 29 जून 2026 तक रहेगा. वह सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के आमंत्रण पर पहुंचे हैं. भारत से उड़ान भरने के बाद उनका विमान सेशेल्स के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. पीएम मोदी की यह एक राजकीय यात्रा है. ऐसे में माना जा रहा है कि कूटनीतिक, व्यापारिक स्तर पर भी यह यात्रा हिंद महासागर इलाके में भारत और सेशेल्स की मजबूत दोस्ती को दर्शाता है. 

राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने दिया पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर

पीएम मोदी के लेकर सेशेल्स बेहद ही उत्साहित दिखा. पीएम मोदी का सेशेल्स में पारंपरिक तरीक से बेहद उत्साह और पूरे सम्मान के साथ स्वागत हुआ. उन्होंने राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी की मौजूद में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पूरे एयरपोर्ट पर कच्छी लोक नृत्य के माध्यम से भारती संस्कृति की भव्यता और भारतीय मूल के समुदाय का अपनी मातृभूमि के साथ अटूट बंधन दर्शाया गया

राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे भारत के प्रधानमंत्री

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे. सेशेल्स ने उन्हें बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है. पीएम मोदी ने विक्टोरिया पहुंचकर बॉटनिकल गार्डन के दौरा किया है. इस दौरान वहां के राष्ट्रपति हर्मिनी  भी मौजूद रहे.

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचा लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्ला? वीडियो हो रहा वायरल

बॉटनिकल गार्डन में 194 साल के कछुए को भी देखा पीएम मोदी ने

बता दें, सेशेल्स की आजादी के पचास साल पूरे हो रहे हैं. पीएम मोदी का सेशेल्स में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. बॉटनिकल गार्डन पहुंचकर पीएम मोदी ने 194 साल के कछुए को भी देखा. यह दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का जलीय जीव है.  

यह भी पढ़ें: ‘फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *