‘बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका’, ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है. केंद्रीय मंत्री का यह बयान एक बड़े राहत का संकेत हैं, जिससे भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को भविष्य में काफी ज्यादा फायदा हो सकता है.

भारत ने टेक्सटाइल निर्यातकों का होगा फायदा- गोयल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की फैक्टशीट में बड़े बदलाव करते हुए कुछ शर्तों में छूट देने के बाद एक राहत मिलने की खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में कहा कि भारत और अमेरिका के अंतिम समझौते पर साइन होने के बाद भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को भी बांग्लादेश की तरह जीरो टैरिफ की सुविधा मिल सकती है. अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए व्यापार समझौते ने भारत के टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए पहले काफी ज्यादा चुनौतियां खड़ी कर दी थीं, लेकिन अमेरिका के भारतीय टैक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगाने के बाद भारत के कपड़ा निर्यात करने वालों को इससे काफी फायदा होगा.

ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पर की टिप्पणी

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यूएस-इंडिया ट्रेड डील को लेकर संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लगाए आरोपों पर भी तीखी टिप्पणी की. दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, वो यह दर्शाता है कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के आगे पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है. राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में एक बड़ा झूठ फैलाया कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील से भारत की तुलना में बांग्लादेश के ज्यादा फायदा मिला है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को अमेरिका से समझौते के तहत सुविधा मिली है कि अगर कच्चे माल की खरीद अमेरिका से की जाती है और उससे पूरा कपड़ा तैयार कर इसे निर्यात किया जाता है, तो उस सामान पर किसी तरह का टैरिफ नहीं लगेगा. भारत को भी यही सुविधा मिल सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *