चेन्नई के एक बार में दो गुटों के बीच हुई तनातनी के चलते एक युवती की जान चली गई. दो गुटों में कहासुनी के बाद युवकों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर अपनी कार से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई.
युवती की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बालमुरुगन (21), जोशवा (19) और किशोर कुमार (19) के रूप में हुई है तो वहीं मृतका की पहचान यांसी (18) के रूप में हुई है, जो विल्लुपुरम जिले में रहने वाली श्रीलंकाई शरणार्थी थी.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, यान्सी और उनके दोस्त एक निजी बार में नाच रहे थे, तभी उनके ग्रुप और युवाओं के एक दूसरे ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. हालांकि बाउंसरों ने बीच-बचाव करके स्थिति को कंट्रोल में लाने की कोशिश की. बार में मेटर सॉल्व होने के बाद बार के बाहर भी विवाद जारी रहा, जहां बाउंसरों ने एक बार फिर हस्तक्षेप किया और दोनों ग्रुपों के लोगों को वहां से चले जाने को कहा.
यान्सी की मौत, फ्रेंड हुई घायल
इसके बाद जब यान्सी और उसके दोस्त दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी उन्होंने कथित तौर पर अपे प्रतिद्वंद्वी ग्रुप को एक कार में देखा. पुलिस ने बताया कि यान्सी के दोस्तों ने कथित तौर पर कार पर पत्थर फेंके. इससे गुस्सा होकर कार चालक ने कथित तौर पर उनका पीछा किया और टक्कर मार दी. हालांकि ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि यान्सी अपने दोपहिया वाहन से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में यान्सी की एक 17 वर्षीय सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई है और अस्पताल में भर्ती है.
बेटी की मौत को लेकर यान्सी के परिवार वालों ने सभी आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को बार में प्रवेश देने के कारण निजी बार को सील कर दिया है. पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया है.
ये भी पढ़ें
‘RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..’, टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार