बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी खींचतान हुई. आखिरीकार तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लग गई. महागठबंधन ने गुरुवार (23 अक्तूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी के नाम की घोषणा की, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी की तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेंस से नदारद दिखी. भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसको लेकर सवाल उठा दिया. उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह कौनसा गठबंधन है.
अपडेट जारी है…