Accused Killed in Police Operation: असम के नलबाड़ी जिले में हुए मर्डर केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. केस में नाटकीय मोड़ तब आया जब आरोपी रोज अली गिरफ्तारी के बाद पुलिस ऑपरेशन के मार गिराया गया है. इस घटना के बाद पूरे राज्य में रोष देखने को मिला था.
आरोप है कि मुकलमुआ के गंगापुर में एक हमले के दौरान 19 साल के मधुरज्या बर्मन की हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में एक 17 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
क्या है पूरा मामला?
पूरी घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, पीड़ित घर लौट रहे थे. तभी रोज अली और उसके साथियों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में मधुरज्या बर्मन को गंभीर चोट लगी. इससे उसकी मौत हो गई. जबकि किशोरी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. फिलहाल उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के कुछ ही घंटो बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
जांच कर रही टीम आरोपी को घटनास्थल पर ले गई. उस हथियार को भी बरामद करने पहुंची, जिससे हमला किया गया था. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि वह उस जगह पर पुलिस को ले जाते समय भागने की कोशिश कर रहा था, जहां हथियार रखा गया था. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसपर गोली चला दी. इससे वह घायल हो गया. जहां अस्पताल ले जाते वक्त उसकी चोटों के कारण मौत हो गई.
मधुरज्या बर्मन पश्चिम नलबाड़ी इलाके में स्टूडेंट विंग से जुड़ा था. वह एक होनहार युवक था. ऐसे में उसपर हुए हमले ने लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया. छात्र संगठन और स्थानीय संस्थाएं लगातार न्याय की मांग कर रही हैं. वहीं किशोरी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए है.
यह भी पढ़ेंः ‘यूरेनियम और होर्मुजियन पंजे, ये दोनों ही…’, US-ईरान डील में कहां अड़चन, एक्सपर्ट ने खोले राज
पुलिस ने क्या जानकारी दी है?
पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर जांच जारी है. सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. वहीं, स्थानीय विधायक जयंत मल्ला बरुआ ने पीड़िता से मुलाकात की है. घटना में कथित तौर पर लव जिहाद का एंगल भी सामने आ रहा है. उन्होंने इसे बेहद ही चिंतापूर्ण घटना करार दिया है.
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा