‘युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…’, NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये


राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को ‘भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था’ ने कुचल दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार ने छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है.

छात्रों की मेहनत पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, जबकि लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की. लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक और अव्यवस्था मिली. उन्होंने इसे सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ ‘अपराध’ बताया.

यह भी पढ़ें: 9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?

पेपर माफिया पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने कहा कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं. उनके मुताबिक, शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियां छात्रों का भरोसा तोड़ रही हैं.

छात्रों पर फिर बढ़ेगा बोझ
राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों छात्रों को दोबारा मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मेहनत की जगह पैसे और पहुंच से भविष्य तय होगा, तो शिक्षा का मतलब ही क्या रह जाएगा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का तथाकथित ‘अमृतकाल’ देश के युवाओं के लिए ‘विषकाल’ बन गया है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *