यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन हमला, एक भारतीय की मौत और तीन अन्य घायल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कुल 556 ड्रोन पिछले 24 घंटे में मार गिराए गए।

रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार (17 मई, 2026) की आधी रात में यूक्रेन की तरफ से अंजाम दिए गए ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई है. जबकि इस हमले में तीन अन्य भारतीय कर्मचारी घायल हो गए हैं. रूस में स्थित भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी साझा की है. दूतावास ने हमले में मारे गए भारतीय के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा कि हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

भारतीय दूतावास ने X पर शेयर की जानकारी

भारतीय दूतावास ने रविवार (17 मई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. एंबेसी ने पोस्ट में कहा, ‘आज मॉस्को इलाके में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हो गए हैं. दूतावास के अधिकारी घटनास्थल पर भी गए और अस्पताल में घायल कर्मचारियों से भी मुलाकात की.

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘दूतावास ने इस भयानक ड्रोन हमले में मरने वाले भारतीय कर्मचारी के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि हम कंपनी प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित कर्मचारियों को जरूरी मदद दिलाने के लिए काम कर रहे हैं.’

यूक्रेनी ड्रोन हमले में कुल तीन लोगों की मौत और 12 घायल

रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की तरफ से किए गए ड्रोन हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए हैं. रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS ने मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के हवाले से रिपोर्ट किया कि रूसी एयर डिफेंस ने आधी रात में मॉस्को की तरफ बढ़ रहे 81 ड्रोन्स को तबाह कर दिया है, जबकि पिछले 24 घंटों में 120 से ज्यादा ड्रोन्स को मार गिराया गया है. उन्होंने इस ड्रोन हमले को यूक्रेन की तरफ से पिछले एक साल में किया गया सबसे बड़ा हमला करार दिया है.

उन्होंने कहा, ‘इन ड्रोन्स हमलों के बावजूद मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी टेक्नोलॉजी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुई है, इसे कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, आसपास के तीन घरों को नुकसान पहुंचा है.’ रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आधी रात से लेकर सुबह तक मॉस्को क्षेत्र समेत देशभर में पिछले 24 घंटे में 556 ड्रोन्स को मार गिराया गया है.

यह भी पढे़ेंः PM मोदी की अपील के बाद अब गोवा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, कर्मचारियों की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर लगाई रोक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *