वॉर के बाद पहली बार चीन और ईरान के विदेश मंत्री की मुलाकात, जानें यूएस से वॉर पर क्या हुई बात?


मिडिल ईस्ट बने हालात को लेकर चीन और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर चर्चा हुई है. यह चर्चा बुधवार को बीजिंग में हुई. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सुबह बीजिंग में चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने युद्ध विराम की जरूरतों को लेकर विस्तार से बातचीत की. 

इस पूरे हालात पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अब्बास अराघची से कहा है कि चीन दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध से बेहद परेशान है. उन्हें एक व्यापाक युद्ध विराम की जरूरत है. इस पूरे मामले में चीन के शीर्ष राजनयिक ने शांति को स्थायी तौर पर बनाए रखने पर जोर दिया. 

युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार ईरान की चीन यात्रा

28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब चीन और ईरान के नेतृत्व ने एक दूसरे बातचीत की है. ईरान के विदेश मंत्री अराघची चीन आए थे. चीन और ईरान के बीच गहरे आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं. इससे उसे प्रभाव की एक अनोखी स्थिति मिलती है. 

न्यूज एजेंसी एपी ने इस मुलाकात के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि हमारा मानना है कि एक व्यापक युद्धविराम की तत्काल जरूरत है. दुश्मनी का फिर से शुरू होना स्वीकार्य नहीं है. यह महत्वपूर्ण है कि बातचीत और मोलभाव के प्रति प्रतिबद्ध रहा जाए.

14 सूत्रीय समझौते की ओर बढ़ रहे ईरान और अमेरिका
इधर, बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता और युद्ध विराम को बनाए रखने को लेकर एक बार फिर कोशिशें की जा रही है. दोनों देश इसके लिए एक समझौते की ओर बढ़ रहे हैं. यह 14 सूत्रीय समझौता है. इसके तहत अमेरिका ने मांग की है कि ईरान को अपना परमाणु संवर्धन कार्यक्रम कुछ सालों के लिए रोकना होगा. अमेरिका ने इसे बीस साल रोकने की मांग रखी है, तो वहीं ईरान 5 साल तक रोके रखने की बात कह रहा है.

ये भी पढ़ें :  Explained: जॉर्जिया मेलोनी की अश्लील डीपफेक फोटो वायरल! कहीं आपकी तस्वीरों से तो नहीं हो रही यह हरकत, कैसे फैल रहा ‘फर्जी’ कारोबार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *