केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव ठीक पहले राहुल गांधी और लालू यादव यादव समेत विपक्ष के तमाम नेताओं पर निशाना साधा. अमित शाह ने गुरुवार (18 सितंबर) को रोहतास में कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव बिहार को कभी भी समृद्धि नहीं होने देंगे. राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली है. उन्होंने कहा कि ये आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं.
अमित शाह ने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, ”हमारी सरकार में गरीबों को फायदा हुआ. लालू यादव, रबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार में विकास नहीं कर सकते हैं. बिहार वालों ने इन्हें 20 सालों तक मौका दिया. कभी भी फिरौती और हत्या का राज चलने से समृद्धि नहीं आती है. आज के युवा को आगे बढ़ना है, विकास के रास्ते पर जाना है तो एक ही रास्ता है, आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूती से बनवाएं.”
#WATCH | राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित शाह का निशाना, ‘वो 6 महीने विदेश ना जाएं तो नींद नहीं आती’
@romanaisarkhan | https://t.co/smwhXURgtc #AmitShah #Bihar #Politics #BiharElections #BJP pic.twitter.com/yHrKpvnzmP
— ABP News (@ABPNews) September 18, 2025
नीतीश ने अमित शाह से की मुलाकात
अमित शाह ने बिहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल अब चुनावी समर में उतरने से पहले की अंतिम तैयारी में जुटे हैं. इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार रात पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक लंबी चर्चा की.