सर्बिया की संसद के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी, राष्ट्रपति वुसिन ने बताया ‘आतंकी हमला’



सर्बिया की संसद भवन के बाहर बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है. गोलीबारी होते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया और सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के समर्थकों के कैंप में आग लग गई. राष्ट्रपति वुसिक, जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सामना कर रहे हैं, ने इस गोलीबारी को ‘आतंकवादी हमला’ बताया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सशस्त्र सुरक्षा अधिकारी संसद के बाहर एक बड़े तंबू के पास पहुंचे. कुछ गोलियां चलीं और फिर तंबू के अंदर आग लग गई. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने टेंट कैंप में एक 57 वर्षीय व्यक्ति के पैर में गोली मार दी और फिर एक गैस कनस्तर में गोली मार दी.

सोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियो

एएफपी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया है. इस घटना से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ज्लाटिबोर लोनकर ने बताया कि एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है और उसका तत्काल ऑपरेशन करना होगा.

हालांकि स्थानीय पुलिस ने अभी तक मामले को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है और ना ही कोई जानकारी दी गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फायरिंग के तुरंत बाद सशस्त्र सुरक्षाकर्मी संसद के बाहर लगे एक विशाल तंबू की तरफ दौड़ते नजर आ रहे हैं. वहीं एक और वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ पीठ के पीछे हैं और पुलिस उसे चारों तरफ से घेरे हुए है.

संसद के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

बता दें कि यह घटना बेलग्रेड में जारी राजनीतिक तनाव के बीच घटी है, जहां सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच विरोध प्रदर्शन और टकराव अक्सर होते रहे हैं. हमले के बाद संसद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं सिर्फ काम करूंगी, काम करूंगी और…’, जापान की नई PM साने ताकाइची ने वर्क लाइफ बैलेंस पर दिया बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *