भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज बुधवार (4 फरवरी) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप राज्य के पश्चिम कामेंग में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 8 बजकर 57 मिनट 36 सेकंड पर आया.
भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी. भूकंप के झटके 27.04 अक्षांश और 92.31 देशांतर पर महसूस किए गए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
(ये एक ब्रेकिंग ख़बर है इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है)