हाथियों से टकराई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे, क्या हैं ताजा हालात?


असम के मालीगांव इलाके में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों से टकरा गई, जोकि रेलवे ट्रैक पर आ गए थे, जिसकी वजह से इंजन समेत ट्रेन के 6 कोच पटरी से उतर गए. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि इस घटना में 8 हाथियों की मौत हो गई.

इस दुर्घटना की सबसे राहत भरी बात यह रही कि किसी भी यात्री की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे नुकसान सीमित रह गया. ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

हाथी कॉरिडोर में बार-बार हो रही घटनाएं

जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वह पहले से ही हाथी कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है. यहां जंगली हाथियों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है. पहले भी इस रेलखंड पर वन्यजीवों के साथ ट्रेनों की टक्कर की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जाती रही है.

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *