Canada News: कनाडा में पंजाबी लड़की हिमांशी खुराना का मर्डर, दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस


Indian Woman Himanshi Khurana Death News: कनाडा के टोरंटो से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे भारतीय नागरिकों के बीच हलचल मच गई है. एक भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की बेरहमी से हत्या कर दी गई. भारतीय दूतावास ने भी इस सनसनीखेज घटना पर दुख व्यक्त किया है. टोरंटो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया है.

हिमांशी की मौत से हैरान और दुखी हैं- भारतीय दूतावास

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय दूतावास ने कहा कि हम युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की मौत से हैरान और दुखी हैं. इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं दुखी परिवार के साथ हैं. भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

Canada News: कनाडा में पंजाबी लड़की हिमांशी खुराना का मर्डर, दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस

हिमांशी के साथी के खिलाफ वारंट जारी

बता दें कि 30 साल की भारतीय निवासी हिमांशी खुराना की टोरंटो में हत्या कर दी गई थी. पुलिस को शक है कि आरोपी हिमांशी का साथी है. आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है. 32 साल के अब्दुल गफूरी को भी इस मामले से जोड़ा गया है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह मामला साथी हिंसा का मामला है.

टोरंटो पुलिस को शुक्रवार देर रात हिमांशी के लापता होने की रिपोर्टें मिलीं. पुलिस ने तुरंत इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया. हिमांशी की तलाश 19 दिसंबर की रात को शुरू हुई. 20 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे के करीब उसका शव एक घर के अंदर से मिला.

एक दूसरे को जानते थे पीड़ित और कथित आरोपी- पुलिस

कनाडाई पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और कथित आरोपी एक दूसरे को जानते थे. गफूरी के खिलाफ पहली डिग्री हत्या का वारंट जारी किया गया है. यदि दोषी ठहराया जाता है, तो उसे गैर-जमानती आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.

यह भी पढ़ें –

Punjab: मोगा में कांग्रेस नेता को घर में घुसकर मारी गोली, बहाने से अंदर घुसे थे बदमाश, स्थिति गंभीर

Punjab: फतेहगढ़ साहिब में क्यों किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम? 3400 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *