‘जब हम काबा नहीं जाते, तो बाबा के यहां तुम्हारा क्या काम?’, हरिद्वार में मुसलमानों की एंट्री बैन पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को कई मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हनुमत कथा करने पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हर की पौड़ी हरिद्वार में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग पर भी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? जब हम काबा नहीं जाते, तो तुम्हारा बाबा के यहां क्या काम?

उन्होंने कहा कि मुसलमान आएं, हमारी कथा में आएं, उनका स्वागत है. पुराना घर है, जान पहचान का घर है, आने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर तुम्हें इस हिंदुत्व से परहेज है, तो यहां आने की क्या जरूरत है. घर में ही टीवी खोलकर हमारे प्रवचन सुनो.

जावेद-नावेद पर टिप्पणी पर बोले बागेश्वर धाम सरकार

वहीं, उन्होंने ‘अपने वेद नहीं पढ़ोगे, तो नावेद और जावेद बनोगे’, वाले बयान पर एक बार फिर से कहा कि उन्होंने यह बयान सनातनियों को वेद पढ़ने और पढ़ाने के लिए दिया है. उन्होंने कहा, ‘मेरा बयान हिंदुओं के लिए है, ताकि उनके बेटे नावेद और जावेद ना बने और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. किसी को मिर्ची लगे, तो इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है और वह सुधरने वाले भी नहीं है.’

गुरुकुलम को लेकर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

इसके अलावा, धीरेंद्र शास्त्री ने बयान देते हुए कहा कि भारत भारत न रहे इसलिए विदेशी आक्रांताओं ने पहले भारत की शिक्षा पद्धति पर प्रहार किया. उन्होंने कहा, ‘पहले ग से गणेश पढ़ाया जाता था तो कहते थे कि यह सांप्रदायिकता है और अब ग से गधा पढ़ाया जाता है. इस कारण बच्चे भी गणेश की जगह गधे हो रहे हैं. भारत में सेकुलरिज्म का कीड़ा काट रहा है. देश को बर्बाद उन्हीं लोगों ने किया है जिन्हें गुरुकुलम पद्धति से दिक्कत है.’

जनसंख्या को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

भारत की जनसंख्या को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरकार कहती है कि दो ही बच्चे अच्छे तो फिर चच्चे के 30-30 क्यों बच्चे? हम यही कहेंगे कि हिंदुओं अपनी जनसंख्या बढ़ाओ, अपने बच्चों की जल, जंगल, जमीन और जोरू को बचाना है, तो अपनी जनसंख्या बढ़ाना है.

2027 में बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल शुरू करने की घोषणा की

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले अस्पताल में मंदिर होते थे और अब मंदिरों में अस्पताल होंगे. बुंदेलखंड के बागेश्वर धाम  में 2027 में कैंसर हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका उद्घाटन करने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे.

यह भी पढ़ेंः ED ने अल-फलह यूनिवर्सिटी मामले में दाखिल की चार्जशीट, 493 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *