मिडिल ईस्ट में जंग के बीच उत्तर कोरिया ने फिर किया क्रूज मिसाइल का परीक्षण, तानाशाह किम जोंग ने बेटी के साथ देखा लाइव


यूएस-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइलों के सफल परीक्षण का दावा किया है. उत्तरी कोरिया के सरकारी मीडिया की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी नेवी ने अपने नवनिर्मित 5000 टन के विध्वंसक पोत चोए ह्योन से समुद्र से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है.

बता दें कि चोए ह्योन एक मल्टी रोल डिस्ट्रॉयर शिप की एक नई कैटेगरी का प्रमुख जहाज है. इसे अप्रैल 2025 में नॉर्थ कोरिया के पश्चिमी तट पर नाम्पो शिपयार्ड में लॉन्च किया गया था. यह बेड़े का सबसे बड़ा युद्धपोत है. इससे क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों के साथ परमाणु हथियाों के लिए डिजाइन किया गया है. किम जोंग ने नौसैनिक शक्ति को मजबूत करने के लिए हर साल कम से कम दो ऐसे जहाजों के निर्माणों करने पर जोर दिया है.

अमेरिका-उत्तर कोरिया की नहीं आई प्रतिक्रिया

सरकारी मीडिया ने इसे युद्ध की स्थित में ‘शक्तिशाली आक्रामक क्षमता’ प्रदर्शन बताया और इन मिसाइलों को ‘रणनीतिक’ नाम दिया गया है, जिससे संभावित परमाणु हथियारों का संकेत मिल सके. अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच यह परीक्षण 4 मार्च को इसी तरह के एक परीक्षण के बाद हुआ है. उत्तरी कोरिया के इस एक्शन पर अमेरिका, साउथ कोरिया या  संयुक्त राष्ट्र की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बेटी के साथ देखी मिसाइलों की लॉन्चिंग

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ एक कमांड सेंटर से मिसाइलों की लॉन्चिंग की पूरी कार्रवाई देखी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि किम अपनी बेटी और अफसरों के साथ एक कंट्रोल रूम में स्क्रीन की निगरानी करते नजर आ रहे हैं और फोन के जरिए आदेश दे रहे हैं.

‘चोए ह्योन’ से किया गया लॉन्च

इन क्रूज मिसाइलों को नौसेना डिस्ट्रॉयर ‘चोए ह्योन’ से लॉन्च किया गया था. बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह में यह दूसरा ऐसा परीक्षण था. जहां कई मिसाइलें दागी गईं, जो लगभग तीन घंटे तक समुद्र के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ती नजर आईं और फिर द्वीपीय टारगेट पर जा गिरीं. वीडियो में दिख रहा है कि विध्वंसक पोत को मिसाइलें दाग रहा है, जिससे पानी के ऊपर धुएं का गुबार बना हुआ दिखाई दे रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *