Iran US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- ‘ये रास्ता खुलेगा…’


ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने फिर से हलचल बढ़ा दी है. राष्ट्रपति का ये बयान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने को लेकर है. ट्रंप ने सीधे तौर पर कहा है कि स्ट्रेट होर्मुज खुलेगा, चाहे ऐसे या वैसे. साथ ही दुनिया के अन्य देशों से उम्मीद जताते हुए कहा है कि यह रास्ता खुलवाने के लिए वह अमेरिका का सहयोग करेंगे, और अपने जंगी जहाज भेजेंगे. 

ट्रंप ने बकायदा इसको लेकर अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक चेतावनी भरा पोस्ट भी किया है. उन्होंने कहा है कि कई देश जो ईरान की तरफ से बंद किए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लगातार प्रभावित हैं, वह अमेरिका के साथ मिलकर इसे खुलवाने और सुरक्षित रखने के लिए अपने जंगी जहाज भेजेंगे. 

ट्रंप का दावा- ईरान की सैन्य क्षमता 100% खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता को 100% खत्म कर दिया है. उनके लिए एक-दो ड्रोन भेजना, कोई माइन गिराना या जलमार्ग के आसपास या इसके अंदर कहीं भी कम दूरी मिसाइल दागना आसान है. भले ही वे बुरी तरह से हार गए हों. 

 

ट्रंप ने चीन, फ्रांस समेत कई देशों जताई उम्मीद

ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, यूके और अन्य देश जो इस बनावटी रुकावट से प्रभावित हैं, इस इलाके में अपने जहाज भेजेंगे. इससे आगे होर्मुज पर ईरान से कोई खतरा न रहे. उसकी सैन्य शक्ति पूरी तरह से खत्म हो चुकी है.  

ट्रंप ने साफ किया है कि अमेरिका समुद्री तट पर लगातार और जोरदार बमबारी करेगा. लगातार ईरानी नावों और जहाजों को नष्ट करेगा. किसी भी तरह से हम जल्दी ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला, सुरक्षित और आजाद करवा लेंगे. 

ईरान युद्ध को अंत तक लड़ेगा: डॉ. अब्दुल मजीद हकीम

इधर, ईरान लगातार युद्ध में अंत तक बने रहने की बात कर रहा है. भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता डॉ. अब्दुल मजीद हकीम ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मुझे इस युद्ध की कोई समयसीमा नहीं पता, लेकिन इतना पता है कि ईरान इस युद्ध को अंत तक लड़ेगा. उन्होंने अगले पांच साल इस युद्ध में बने रहने का दावा भी किया है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के खर्ग द्वीप पर हमले के कुछ घंटों बाद क्या ईरान ने की जवाबी कार्रवाई? UAE के बड़े एनर्जी प्लांट में उठता दिखा काला धुआं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *