अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान और चीन को यूएस के लिए खतरा बताया है. उन्होंने बुधवार (18 मार्च 2026) को कहा कि पाकिस्तान , रूस, चीन और उत्तर कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा पैदा करते हैं. उन्होंने चीन, ईरान, रूस और उत्तर कोरिया को उन देशों में रूप में भी नामित किया है, जो ऐसी क्षमताएं विकसित कर रहे हैं जो अमेरिका को खतरे में डाल सकती हैं.
तुलसी गबार्ड ने कहा, ‘खुफिया जानकारी से पता चला है कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान ऐसी मिसाइल तकनीक विकसित कर रहे हैं जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हो. इससे अमोरिका इन देशों की मारक क्षमता के दायरे में आ सकता है.’ उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर कोरिया अब रूस और चीन के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत कर रहा है.
सीनेट पैनल के सामने अपने संबोधन में तुलसी गबार्ड ने कहा कि अलग-अलग खुफिया इनपुट से पता चला है कि अमेरिका पर हमला करने में सक्षम मिसाइलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि ईरानी सत्ता अभी भी कायम है, लेकिन हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य अभियानों के बाद यह काफी कमजोर हो गया है.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)