स्कूल जाने वाली मासूम बनी मां, कर्नूल में 14 साल की लड़की का ऑटो-ट्रैक्टर ड्राइवर ने किया बार-बार रेप


Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यहां एक 14 साल की स्कूली छात्रा के साथ लंबे समय तक रेप किया गया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया.

पीड़िता, जो 9वीं क्लास की स्टूडेंट है. वह रोजाना की तरह ऑटो से स्कूल जाया करती थी. इसी दौरान ऑटो ड्राइवर बोया महेंद्र ने उसे बहला-फुसलाकर उसका रेप किया. इसके बाद उसका एक साथी, ट्रैक्टर ड्राइवर तेलुगु शिवकुमार ने भी लड़की को धमकाकर उसके साथ रेप किया. दोनों आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते लड़की डर और दबाव में अपनी पीड़ा किसी से शेयर नहीं कर पाई.

तबीयत बिगड़ी तो सामने आया सच

बता दें कि लगातार हो रहे इस उत्पीड़न के चलते लड़की गर्भवती हो गई. 28 मार्च को जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है. यह सुनकर माता-पिता सदमे में आ गए. कुछ ही दिनों बाद छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई.

पुलिस को धमकी के मिले सबूत 

बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों के दी गई धमकियों की रिकॉर्डिंग भी मिली है, जो मामले को और गंभीर बनाती है. फिलहाल पीड़िता गहरे मानसिक आघात में है, जिसके चलते तुरंत मामला दर्ज नहीं हो सका था. हालांकि, अब उसकी और नवजात शिशु की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला और बाल कल्याण विभाग की निगरानी में रखा गया है. स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें –

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *