होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा


स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है.राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बयान देते हुए कहा कि हम अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. यह पूरी दुनिया के देशों जैसे चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य के लिए एक मदद के रूप में है. हैरानी की बात है कि उनमें खुद यह काम करने का साहस या इच्छा नहीं है.

सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि फ़ेक न्यूज़ मीडिया ने अपनी पूरी विश्वसनीयता खो दी है. वैसे भी उनके पास शुरू से कोई खास विश्वसनीयता थी नहीं. अपने भारी ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (जिसे कभी-कभी TDS भी कहा जाता है) के कारण वे यह कहना पसंद करते हैं कि ईरान जीत रहा है. जबकि हकीकत में हर कोई जानता है कि वे हार रहे हैं और बुरी तरह हार रहे हैं.
 
डोनाल्ड ट्रंप बोले- उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है
ट्रंप ने कहा कि उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है. उनकी वायु सेना खत्म हो चुकी है. उनका एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम लगभग नहीं के बराबर है. रडार बंद हो चुके हैं. उनकी मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रियां काफी हद तक नष्ट कर दी गई हैं. साथ ही मिसाइल और ड्रोन भी और सबसे महत्वपूर्ण बात, उनके ऊंचे कद के नेता अब इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अब उनके पास बस एक ही चीज बची है. यह खतरा कि कोई जहाज उनकी समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा सकता है. उनकी सभी 28 माइन बिछाने वाली नौकाएं भी समुद्र की तह में पड़ी हैं. 

ट्रंप के बयान से पहले अमेरिकी ने नौसेना ने जारी किया बयान

ट्रंप के बयान से पहले अमेरिकी नौसेना ने बयान देते हुए कहा कि यूएस नेवी के कई जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे हैं. US नेवी के कई जहाज शनिवार को ईरान के साथ बिना किसी तालमेल के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे हैं. यह कदम ईरान के साथ तालमेल से नहीं उठाया गया था. युद्ध शुरू होने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है. 

यह भी पढ़ें: हॉर्मुज से लेबनान तक… ईरान ने इस्लामाबाद में रखी ये बड़ी शर्तें, अब अमेरिका की बारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *