earthquake in taiwan strong joilt hits country buildings shaking long time people ran away


Earthquake in Taiwan: भूकंप से एक बार फिर धरती हिली है. लोग दहशत में घरों और ऑफिस से बाहर भागने लगे. हालांकि, इस बार भूकंप ताइवान में आया है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर गए. 

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने के मुताबिक, ताइवान में मंगलवार (10 जून, 2025) शाम को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र हुआलियन शहर से करीब 71 किलोमीटर दूर 31 किलोमीटर की गहराई पर था.

राहत की बात ये रही कि इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हुआलियन द्वीप में ताइवान की कम आबादी रहती है. देश के पश्चिमी हिस्से में ज्यादा आबादी रहती है, जहां अकसर भूकंप आते रहते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *