US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका में आयात होने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा. यह कदम अमेरिकी ट्रक निर्माताओं को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए उठाया गया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “1 नवंबर 2025 से अन्य देशों से आने वाले सभी मीडियम और हेवी ड्यूटी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा.” ट्रंप ने कहा कि यह फैसला अनुचित विदेशी प्रतिस्पर्धा से अमेरिकी कंपनियों और कामगारों की रक्षा करने के लिए लिया गया है. उन्होंने कहा, “हम अपने उद्योगों को विदेशी डंपिंग और गलत व्यापार नीतियों से नुकसान नहीं पहुंचने देंगे.”

कौन-कौन से देश होंगे प्रभावित

इस फैसले का असर कई देशों पर पड़ेगा जिनमें मेक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड प्रमुख हैं.

  • मेक्सिको अमेरिका को सबसे ज़्यादा मीडियम और हेवी ट्रक निर्यात करता है. 2019 से अब तक मेक्सिको की ट्रक एक्सपोर्ट तीन गुना बढ़कर करीब 3.4 लाख यूनिट हो चुकी है.
  • अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच बने USMCA समझौते के तहत अभी तक ट्रक बिना किसी शुल्क के आयात किए जा सकते हैं, बशर्ते कि उनकी 64% वैल्यू नॉर्थ अमेरिका से आती हो. नया टैरिफ इस व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है.

कंपनियों पर असर

  • Stellantis (जो ‘Ram’ ब्रांड के ट्रक और वैन बनाती है) को अब मैक्सिको में बने ट्रकों पर ज़्यादा लागत झेलनी पड़ सकती है.
  • Volvo Group स्वीडन की कंपनी है जो मैक्सिको के मोंटेरे में 700 मिलियन डॉलर का नया ट्रक प्लांट बना रही है, जो 2026 में चालू होने की उम्मीद है. नए टैरिफ से इस निवेश पर भी असर पड़ सकता है.

टैरिफ लागू करने का समय बढ़ा

पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि यह टैरिफ 1 अक्टूबर से लागू हो सकता है, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 1 नवंबर 2025 कर दी गई है. उन्होंने दावा किया कि यह कदम Peterbilt, Kenworth और Freightliner जैसी अमेरिकी कंपनियों को फायदा पहुंचाएगा.

वर्तमान में अमेरिका, जापान और यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौतों के तहत लाइट वाहनों पर 15% टैरिफ लगाता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि नया नियम बड़े वाहनों पर कैसे लागू होगा.

ये भी पढ़ें-

मुनीर-ट्रंप के बीच सीक्रेट डील! पाकिस्तान ने अमेरिका को भेजी दुर्लभ खनिजों की पहली खेप, मचा बवाल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *