यूक्रेन ने मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर बड़े अटैक के बाद रूस के घाव पर नमक भी छिड़क दिया है. फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी यूरोसैटरी-2026 (15-19 जून) में यूक्रेन ने गुरूवार को इस तेल रिफानरी पर हुए हमले का वीडियो चला दिया. इस वीडियो के जरिए, यूक्रेन ने अपनी ड्रोन क्षमताओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया. गुरूवार को यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया था, जिसमें 200 से ज्यादा ड्रोन से रूसी तेल रिफाइनरी पर अटैक किया गया.
पिछले 02 महीनें में यूक्रेन ने रूस की 15वीं तेल रिफाइनरी (और ऑयल टर्मिनल) पर यूक्रेन ने निशाना साधा था. अटैक के वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी रिफाइनरी में हमले के बाद आग धधक गई. यूक्रेनी हमले में हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यूक्रेन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले में ऑयल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर हमला किया है. हमला इतना प्रचंड था कि मॉस्को के ऊपर काला धुआं छा गया और आग की लपटों से पूरा इलाका घिर गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्यूल स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी छत हवा में उड़ गई और आग लग गई. धमाके की वजह से टैंक का गोल मेटल का ढक्कन हवा में बहुत ऊपर उछल गया और पूरी जगह आग की लपटों और घने काले धुएं से घिर गई.
यह भी पढ़ें : Times Square Firing: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने
पुतिन को चेतावनी
यूक्रेन ने क्रेमलिन के करीब इस ऑयल रिफाइनरी पर ऐसे समय पर हमला किया था जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी-7 में एक अनौपचारिक बैठक हुई थी. ट्रंप और जेलेंक्सी एक दूसरे पर कुर्सी पर बैठकर अकेले बात करते नजर आए थे. यूक्रेन के हमले के वक्त राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजधानी में मौजूद नहीं थे. पुतिन गुरुवार को मॉस्को से 700 किलोमीटर दूर कजान में थे, जहां वे एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस के नेताओं की मेजबानी कर रहे थे. यूक्रेन के हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस युद्ध को खत्म नहीं करना चाहते और इसे जारी रखना चाहते हैं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे, हम जवाब देंगे. रूस के विदेश मंत्री सर्गई लावरोव ने यूक्रेन से बदला लेने की बात कही है.
मॉस्को में हड़कंप
तेल रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद मॉस्को के सभी बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं. यूक्रेन अटैक के चलते मॉस्को के दोनों एयरपोर्ट से करीब 550 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई या फिर उड़ान प्रभावित हुई. रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन के करीब 1000 ड्रोन को गुरूवार को इंटरसेप्ट किया गया था. रूस का कहना है कि मॉस्को की तरफ आ रहे ड्रोन्स को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही मार गिराया, लेकिन कुछ ड्रोन रिफाइनरी तक पहुंचने में कामयाब हो गए. उनका मलबा रिफाइनरी पर गिरने से आग भड़क गई. ऑयल रिफाइनरी पर हमले के बाद जेलेंस्की ने तीखी चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘अगर यूक्रेन जलेगा, तो आपका मॉस्को भी जलेगा. यह हमला रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए किया गया है.आक्रामकता खत्म करने और इस युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है.’
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- ‘मैं उनकी…’