कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार (22 अक्तूबर 2025) शाम को वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान का फ्यूल लीक हो गया जिसके बाद क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट को दी और विमान को लैंड कराने की इजाजत मांगी. इंडिगो के इस विमान में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.
इंडिगो के इस विमान में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. सभी यात्रियों को सकुशल विमान से उतारकर एराइवल एरिया में सुरक्षित बैठाया गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है. वाराणसी पुलिस की ओर से कहा गया, ”एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है.”
इंडिगो की फ्लाइट 6E-6961 में गड़बड़ी हुई है. एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि यात्रियों को किसी दूसरी विमान से श्रीनगर भेजने की व्यवस्था की जा रही है. हवा में उड़ने के दौरान विमान में फ्यूल में लीकेज होने लगा था. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर पायलट ने शाम 4:10 बजे विमान को सुरक्षित रनवे पर उतारा.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)