IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी


भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. आज गुरुवार 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 

कब और कहां होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 19-20 मार्च को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ जिलों में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 19 मार्च से 20 मार्च के दौरान पंजाब और राजस्थान में, 19 मार्च और 20 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को और पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज देर शाम और कल 20 मार्च को आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है. इस भारी बारिश से जलजमाव की समस्या पैदा हो सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में बदला मौसम
यूपी के कई जिलों में बुधवार रात मौसम अचानक बदल गया. रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हुई. कई जगह होर्डिंग्स और बैनर उड़ गए. करीब आधे घंटे तक हवाओं के 5 तेज झटके आए. मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है. गुरुवार और शुक्रवार को तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी. इनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है यानि तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. आकाशीय बिजली गरजने और गिरने की आशंका जताई गई है. दो दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक रहेगा.

किन जिलों में होगी बारिश
आज जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बदायूं, एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, बरेली, संभल और ज्योतिबाफुले नगर शामिल हैं. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *