Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा में महिला आरक्षण समेत 3 बिल पेश, विपक्ष विरोध पर अड़ा, 3 बजे बोलेंगे पीएम मोदी


नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘हम लोगों ने पूरी तैयारी की है. आज बहुत अच्छी बहस होगी. मेरा विश्वास है कि हर पार्टी अपना-अपना पक्ष रखेगी. मुख्य मुद्दा यह है कि महिलाओं को आरक्षण देना. लोकसभा और विधानसभाओं में भारत की महिलाओं को 33% आरक्षण देना. सामान्य सीट से भी महिलाएं चुनकर आ सकती हैं, लेकिन 33% आरक्षण देने के बाद भारत के लिए यह ऐतिहासिक हो जाएगा. भारत दुनिया में मिसाल कायम करेगा कि हम महिलाओं के लिए कितना बड़ा कदम उठा रहे हैं. इस पर विरोध होने की आवश्यकता नहीं है. परिसीमन या अन्य विषयों को उठाकर महिला आरक्षण को गिराने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए. परिसीमन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इससे किसी को नुकसान नहीं है, जो संसद में साफ भी हो जाएगा… चर्चा में सरकार की ओर से सभी बातें खुलकर सामने आएगी लेकिन कुछ पार्टियों ने दक्षिण भारत में परिसीमन के संबंध में गलत संदेश फैलाने का प्रयास किया है, मेरी उनसे अपील है कि वे ऐसा न करें.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *