Times Square Firing: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने


अमेरिका के न्यूयॉर्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुवार की दोपहर टाइम्स स्क्वायर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. पुलिस ने बताया है कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. 

न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है. यह घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार को दोपहर करीब 3:40 बजे की है, जब नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए लोग लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर उमड़ पड़े थे. अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के लिए लगभग 10,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था.

टाइम्स स्क्वायर के बाहर हुई फायरिंग

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि यह इलाका परेड में शामिल हुए लोगों से खचाखच भरा हुआ था, जो पिछले सप्ताह टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ही शहर में मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है, जिसके बाद टाइम्स स्क्वायर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. गोलीबारी की आवाज पूरे इलाके में फैलते ही पर्यटक और आसपास के अन्य लोग भी सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागने लगे. गोलीबारी एक खड़ी पुलिस गाड़ी से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई.

ये भी पढ़ें- होर्मुज से कैसे निकलेंगे जहाज, क्या देना होगा टोल? ईरान-अमेरिका पीस डील के बाद अब ये होंगे नए नियम

16 जून को भी हुई हुई थी फायरिंग

यह घटनाक्रम 16 जून को टाइम्स स्क्वायर में हुई एक गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद सामने आया है , जब 53 साल के अंतराल के बाद न्यूयॉर्क निक्स की NBA चैंपियनशिप जीत के बाद जश्न अराजक हो गया था. जीत के कुछ ही घंटों के भीतर, भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलियां चलने के वीडियो सामने आए, जिससे सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. एक अन्य वीडियो में, पुलिस को एक व्यक्ति से भरी हुई बंदूक बरामद करते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ें- ‘डील को लेकर डेस्परेट थे ट्रंप, मैं नहीं चाहता था…’, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का शांति समझौते पर चौंकाने वाला बयान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *