US Iran War: ‘बहकावे में न आएं…’, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (29 मार्च) को आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए. मन की बात के 132वें एपिसोड में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चल रहे संघर्षों के कारण प्रमुख ऊर्जा क्षेत्रों पर लगातार असर पड़ रहा है और दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल का संकट गहराता जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, “मार्च का यह महीना वैश्विक स्तर पर बेहद घटनाओं से भरा रहा है. हम सभी को याद है कि अतीत में कोविड के कारण पूरी दुनिया को लंबे समय तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था. हम सभी को उम्मीद थी कि कोविड संकट से उबरने के बाद दुनिया नई शुरुआत के साथ प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी लेकिन दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थितियां लगातार उभरती रहीं.”

‘हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध’ 
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है. हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं. मैं Gulf Countries का बहुत आभारी हूं, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं. 

अफवाहों के बहकावे में न आएं- PM मोदी
उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है. मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर से यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. मैं सभी देशवासियों से अपील करूंगा कि वो जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में न आएं. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है. हमारे वैश्विक संबंध अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर क्या बोले
इसके अलावा पीएम मोदी ने देशवासियों से फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 100 दिन से भी कम समय में आने वाला है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस जी अपने अरविंद योग सेंटर के माध्यम से योग को बढ़ावा दे रहे हैं. वे वहां के कई और स्थानों पर भी लोगों को योग सिखाते हैं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ की पोस्ट पर उनके पिता के शुगर सेवन को कम करने के अनुरोध पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. इससे उनके पिता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. देशवासियों से भी अपील की कि शुगर का सेवन कम करें और खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कटौती करें. 

ये भी पढ़ें

US Iran War: ‘सभी को भुगतने होंगे परिणाम…’, इजरायल-अमेरिका से जारी जंग के बीच ईरानी विदेश मंत्री ने किसे दी चेतावनी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *