USA Viral Video: अमेरिका के सैन रैमन शहर में दिनदहाड़े चोरी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है, यहां 25 मास्क पहने चोरों ने एक ज्वेलरी स्टोर से लाखों डॉलर के जेवरात लूट कर फरार हो गए. ये पूरी घटना ज्वेलरी स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना ने न सिर्फ लोगों को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है.
दो मिनट में चोरों ने लाखों डॉलर के जेवरात लूटे
बता दें कि यह घटना 22 सितंबर को सैन रैमन के सिटी सेंटर में स्थित हेलर ज्वेलर्स में हुई है, यहां करीब 25 मास्क पहने चोर, जिनके पास हथियार और औजार नजर आ रहा है. वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि चोर दुकान में हाथ में बंदूक लेकर आते हैं, जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोग डर जाते हैं.
25 thieves loot jewellery worth millions in US
This wud have become viral if it was from Indiapic.twitter.com/EffTkfNEGW
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) September 25, 2025
स्टोर में घुसते ही महज दो मिनट के अंदर में चोरों ने लाखों डॉलर के जेवरात लूट लिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर के अंदर घुसते ही चोर ग्लास केस तोड़ने लगे और जेवरात पर झपट्टा मारने लगे. वीडियो में साफ देखा गया कि चोरों ने स्टोर में फायरिंग भी की.
चोरों के हाथों में बंदूक देखकर लोग दहशत में आए
चोरों ने एक-एक करके सारे ग्लास केस तोड़कर सारा सामान बैग्स में भरने लगे. चोरों के हाथों में बंदूक देखकर लोग दहशत में आ गए. सैन रैमन पुलिस ने ड्रोन की मदद से छह गाड़ियों को ट्रैक किया, जिनमें चोर सामान लूटकर भाग रहे थे. पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है.
दावा किया जा रहा है कि इनमें एक नाबालिग भी शामिल था. पुलिस ने फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है. पुलिस बाकी चोरों की तलाश कर रही है.