अगले एक हफ्ते में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिखाएगा असर, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उत्तराखंड, यूपी में भारी बारिश; दक्षिण में लू की आशंका।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (11 जून, 2026) को दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार (11 जून, 2026) तक देश के कई हिस्सों में आगे अपनी बढ़त दर्ज की है और अगले एक सप्ताह के दौरान इसके महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने एक हफ्ते (11 से 17 जून, 2026) के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में 11 और 12 जून को व्यापक बारिश की संभावना है, जबकि 13 से 17 जून के बीच छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है.

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. वहीं, 11 और 12 जून को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी आशंका है. इसके अलावा, ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है. 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव रह सकता है जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. हालांकि, 13 जून के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी फिर धीरे-धीरे लौट सकती है.

कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव की स्थिति

इसके अलावा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, तेलंगाना, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. देशभर में 1 से 10 जून के दौरान मानसूनी बारिश सामान्य से 26 प्रतिशत कम दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ेंः पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, यूपी, सब जगह आएगी ‘आफत’, मौसम विभाग की नई चेतावनी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *