तेज हवा के झोंके के साथ राहत की बारिश, राजधानी दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पूर्वोत्तर, पूर्वी, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश अलर्ट।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (28 मई, 2026) को भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में अगले 24 घंटों में भीषण लू से राहत मिलने की संभावना है. अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 28 से 31 मई, 2026 के बीच तेज आंधी, बारिश और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है. IMD ने कहा कि दिल्ली में इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

बारिश के बाद दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत

तेज हवा के झोंके के साथ राहत की बारिश, राजधानी दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

हालांकि, IMD के अनुसार, दिल्ली में कई इलाकों में गुरुवार (28 मई, 2026) को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन शाम होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को दोपहर के वक्त टॉप-5 इलाके जहां अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, उनमें सफदरजंग – 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान, पालम में 40.3 डिग्री, रीज में 40.2 डिग्री, आयानगर में 40.1 डिग्री और लोधी रोड इलाके में 39.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ेंः Monsoon Update: तपती दिल्ली और सुलगते यूपी के लिए मौसम विभाग ने दी बुरी खबर, कब आएगा मॉनसून, जानें नई तारीख

तेजी से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसूनः IMD

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी तेजी के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है और इसकी वजह से ही अगले दो से तीन दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. 

किन राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की अलर्ट

वहीं, IMD की तरफ से देश के नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में, पूर्व में बिहार, झारखंड, ओडिशा में और दक्षिण भारत के आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने तक की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की अपील और नौतपा 2026: वेद-पुराणों में क्यों कहा गया ‘प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य’?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *