‘नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती’, अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शनिवार (4 जुलाई) को इसके लिए सोशल मीडिया एक पोस्ट भी शेयर की. पीएम मोदी ने अमेरिका को भारत का मजबूत साझेदार बताया. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की दोस्ती नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपकी स्वतंत्रता की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं. भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी ही साझा नहीं करते हैं. लोकतंत्र, कानून के शासन और हमारे लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी दोस्ती को वैश्विक भलाई की एक ताकत बनाता है.’

उन्होंने लिखा, ‘कामना है कि आगामी 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी ज्यादा समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं और भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.’

भारत-अमेरिका के बीच रक्षा और तकनीक समेत कई क्षेत्रों में बढ़ा सहयोग 

भारत और अमेरिका के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. दोनों देशों के बीच पिछले कुछ सालों में व्यापार, रक्षा, तकनीक और अन्य अहम क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है. हालांकि कुछ महीनों पहले भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बात फंस गई थी. अमेरिका, भारत के कृषि क्षेत्र में भी दखल चाहता था, लेकिन मोदी सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस डील पर राजी नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *