बंगाल में खूनी खेल, शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी


Suvendu Adhikari PA Killed:: पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे और अपने घर के पास ही थे.

बताया जा रहा है कि बाइक पर आए हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाईं. गोली सीधे उनके सीने में मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. वहीं घटना के समय चंद्रनाथ रथ के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है.

 

5 साल से थे शुभेंदु अधिकारी के करीबी

बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 5 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे. हाल ही में हुए चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे.

राजनीतिक एंगल से भी जांच

चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है. उनके करीबी संबंध और चुनावी सक्रियता को देखते हुए इस घटना ने  सियासी हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *