सीएम पद की शपथ से पहले बढ़ी TVK चीफ विजय की मुश्किलें, हाई कोर्ट से FIR का आदेश


मद्रास हाई कोर्ट में अभिनेता और तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय के खिलाफ कथित इनकम टैक्स अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक रिट याचिका दायर की गई है. यह मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़ा बताया गया है. हाई कोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार (6 मई 2026) को याचिका को नंबर दे दिया है और इसे जल्द ही मेंटेनेबिलिटी (स्वीकार्यता) के मुद्दे पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

हालांकि, यह याचिका पहले पिछले महीने दायर की गई थी, लेकिन रजिस्ट्री ने शुरुआत में इसे नंबर देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद 8 अप्रैल को चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि याचिका को मेंटेनेबिलिटी के अधीन नंबर दिया जाए. याचिका में कहा गया है कि फिल्म पुलि के रिलीज होने के बाद आयकर विभाग ने 30 सितंबर 2015 को विजय से जुड़े परिसरों पर तलाशी और जब्ती (सर्च एंड सीजर) की कार्रवाई की थी. इस दौरान कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिनमें बेहिसाब नकद लेनदेन का संकेत मिला.

TVK चीफ से पहले भी हुई पूछताछ

दस्तावेजों के अनुसार, फिल्म के निर्माता पी.टी. सेल्वकुमार और शिबू (एसकेटी स्टूडियोज) ने विजय को 16 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से और करीब 4.93 करोड़ रुपये नकद दिए थे. याचिका में दावा किया गया है कि टीडीएस (टीडीएस) केवल चेक से दी गई राशि पर जमा किया गया, जबकि नकद भुगतान पर नहीं. याचिका में यह भी कहा गया है कि आयकर जांच के दौरान विजय से पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्होंने कथित रूप से करीब 5 करोड़ रुपये नकद प्राप्त करने की बात स्वीकार की और उस पर कर चुकाने पर सहमति जताई. 

खुद किया था आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

इसके अलावा, उन्होंने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का स्वेच्छा से खुलासा किया था. बाद में 29 जुलाई 2016 को विजय ने आकलन वर्ष 2016-17 के लिए 35.42 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित करते हुए आयकर रिटर्न दाखिल किया था, जिसमें यह अतिरिक्त आय भी शामिल थी. रिटर्न में 17.81 लाख रुपये के डिप्रिसिएशन और 64.71 लाख रुपये के फैंस क्लब खर्च पर छूट का भी दावा किया गया था.याचिका में अब आयकर कार्यवाही में सामने आए तथ्यों के आधार पर विजय के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें : विजय का सरकार बनाने का दावा, लेकिन बहुमत पर राज्यपाल को नहीं भरोसा, कल शपथ ग्रहण पर सस्पेंस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *