पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • राहुल गांधी ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (29 मई, 2026) को नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनसे परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक हो जाने को लेकर लंबी बातचीत की. इस दौरान छात्रों ने राहुल गांधी से कहा कि हमें भरोसा ही नहीं हो रहा कि इस बार जो परीक्षा होगी, उसके पेपर लीक नहीं होंगे. व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर खुलेआम प्रश्नपत्र बिक रहे हैं. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि नीट छात्रों से मुलाकात के बाद एक बात बिल्कुल साफ हो गई कि भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता.

राहुल गांधी ने X पर शेयर किया वीडियो पोस्ट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार (29 मई, 2026) की शाम में छात्रों से बातचीत करते हुए एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. उन्होंने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘NEET छात्रों से मुलाकात में एक बात बिल्कुल साफ हो गई – भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता. उन्होंने मुझे बताया – पेपर व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर खुलेआम बिक रहे हैं. किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन खरीद रहा है, माफिया कैसे काम कर रहे हैं – यह सब इन बच्चों को पता है.’ 

उन्होंने कहा, ‘छात्रों का एक ही सवाल था – जो हमें पता है, वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं? सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है. और दूसरी ओर कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है, आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है.’ 

वीडियो पोस्ट में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा. छात्रों, शिक्षकों और एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी. हम और बच्चे नहीं खो सकते. और एक भी पीढ़ी का भविष्य इस भ्रष्ट तंत्र के हवाले नहीं कर सकते.’

यह भी पढ़ेंः ‘PM मोदी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं’, NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की चिंताओं पर बोली सरकार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *