Marco Rubio India Visit: NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीयों के योगदान पर रुबियो ने बात की।

भारत के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (24 मई, 2026) को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ मुलाकात की. बैठक में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीकी सहयोग से जुड़े मुद्दों को गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें TRUST पहल भी शामिल रही.

डोभाल-रुबियो की बैठक को लेकर बोले रणधीर जायसवाल

इस बैठक के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने आज रविवार (24 मई) को अमेरिकी विदेश मंत्री, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सहित अन्य अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीकी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें TRUST पहल भी शामिल रही.’ 

उन्होंने कहा, ‘दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Global Strategic Partnership) को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दोहराया. इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अमेरिकी विदेश मंत्री ने बैठक के दौरान कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया.’ 

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीयों के योगदान पर बोले रुबियो

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (24 मई, 2026) को दिन में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया. इस दौरान मार्को रुबियो ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका एक बहुत स्वागत करने वाला देश है. हमारा देश दुनिया भर से आए लोगों से समृद्ध हुआ है. वे अमेरिका आए, अमेरिकी बने, हमारी जीवनशैली में घुल-मिल गए और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि भारतीयों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से ज्यादा का योगदान दिया है और हम चाहते हैं कि यह संख्या आगे भी बढ़ते रहे.’

यह भी पढ़ेंः Marco Rubio India Visit: ‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में किस बात पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *